कोरोना काल के चलते पिछले 9 महीने से बेरोजगारी की मार झेल रहे मेला दुकानदारों ने गुरुवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। दुकानदार मुंह पर मास्क लगाकर चकरा से कलेक्टोरेट तक पैदल पहुंचे। दुकानदारों ने मांग करते हुए कहा कि पिछले 9 महीने से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।
ऐसे में परिवार का लालन-पालन करना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार राजेश सक्सेना का कहना है कि बंजारों की तरह जीवन-यापन कर हम अपना गुजर-बसर करते हैं। यही हमारी आजीविका का साधन है। ऐसे में सरकार एक तरफ सभी बेरोजगारों को कोरोना काल में रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कर रही है और दूसरी तरफ प्रशासन हमारी दुकानों को बंद करने की बात करके हमारा रोजगार छीन रही है।
दुकानदार आसिफ खान ने कहा कि सेल बाजार संचालित करने की अनुमति कोविड गाइड लाइन के अनुसार दी जाए। ऐसे में एक बार में जिला प्रशासन जितने लोगों को एंट्री देने के निर्देश करेगी। उसी के आधार पर लोगों को मेले में एंट्री दी जाएगी। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और बिना मास्क लगाए लोगों को मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/shopkeepers-demand-people-should-be-allowed-to-enter-the-fair-127977745.html
No comments:
Post a Comment