शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाय करने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। इसमें सात पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवतियां भी हैं। ये बांग्लादेशी लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाने वाले गिरोह के सरगना सागर जैन उर्फ सेंडो से जुड़े हैं। आरोपी कई पब एंड बार, पूल क्लब, कैफे, जिम में ड्रग्स सप्लाय करते थे। इनके कब्जे से 40 ग्राम एमडी ड्रग्स, उसे लेने के उपकरण और दो कारें मिली हैं। रैकेट पिछले दो साल से शहर में सक्रिय था। इस दौरान ये तीन करोड़ से ज्यादा की एमडी ड्रग्स का कारोबार कर चुके हैं। दो आरोपी जिम में ट्रेनर हैं।
बांग्लादेशी लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाने वाले सैंडो से जुड़े हैं सभी
डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि सैंडो से पूछताछ में इंदौर में उसके द्वारा फैलाए गए ड्रग्स (एमडी, चरस, गांजा व ब्राउन शुगर) कारोबार व उसके गिरोह के एजेंटों की जानकारी मिली थी। इस पर एएसपी राजेश रघुवंशी और टीआई तहजीब काजी की टीम ने इन्हें गिरफ्तार करने के प्लानिंग की। आरोपियों में दो शहर के एक जिमनेशियम में बतौर ट्रेनर काम कर रहे थे। ये ट्रेनिंग के दौरान युवक-युवतियों को अच्छी बॉडी बनाने के लिए एमडी ड्रग्स का सेवन करने की सलाह देते थे।
ऐसे पकड़ा रैकेट महिला एसआई बनीं कस्टमर, कई लिंक जोड़ी
विजय नगर टीआई तहजीब काजी ने बताया कि गिरोह के बदमाशों के कई बड़े लोगों से सीधे संपर्क होने पता चले हैं। इसलिए इन्हें पकड़ने के लिए थाने की सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा और कांस्टेबल भरत बड़े को युवाओं की तरह बनकर आरोपी सागर द्वारा बताए गए एमडी ड्रग्स सप्लायर एजेंटों के पास अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर पहुंचे। एक-एक कर सभी को लिंक जोड़ी और गिरफ्तार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/gym-trainers-were-putting-drug-addiction-in-the-name-of-body-building-7-paddlers-arrested-including-two-girls-127993754.html
No comments:
Post a Comment