मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रतलाम, जावरा तथा आलोट खाने पीने की जांच कर 7 स्थानों से सैंपल लिए हैं।
इसमें महेंद्र एंड कंपनी माणकचौक से एमएस क्वालिटी किशमिश का एक सैंपल, मूंग दाल का सैंपल, सुरेशचन्द्र एंड संस से घी का सैंपल, नीमचौक जावरा के शंकर ट्रेडर्स से कालीमिर्च का सैंपल, कमानीगेट जावरा स्थित हातिम ट्रेडर्स से किशमिश, धानमंडी जावरा की न्यू श्री पार्श्व ट्रेडर्स दुकान से श्रीफल चायपत्ती तथा आलोट जैन दूध डेयरी से मावा सैंपल लिया। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा, ज्योति बघेल, प्रीति मंडोरिया तथा कमलेश ने रतलाम, जावरा तथा आलोट स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर सैंपल लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/samples-for-inspection-at-7-food-and-beverage-shops-128021820.html
No comments:
Post a Comment