जिला कांग्रेस कमेटी इस बार निकाय चुनाव में उम्रदराज कार्यकर्ताओं की जगह युवा कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रामकिशोर भारद्वाज ने मीडिया के समक्ष चर्चा करते हुए यह जानकारी दी।
मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भारद्वाज ने कहा कि आगामी नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी 50 साल से कम पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर मंथन कर निर्णय लिया गया है। इसके अलावा निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने वार्डों में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पोलिंग पर 10-10कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करें। इसी क्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताता समस्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं की कर सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वार्ड जीतने की रणनीति तैयार करेंगे।
मीडिया से चर्चा के दौरान जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि भू राजस्व में कहीं प्रावधान नहीं है कि आप हर फाइल के लिए सौ रुपए वसूल किए जाएं। लेकिन जिले में राजस्व विभाग में इस प्रकार की वसूली हो रही है। जिले के कई गांवों की जमीन कंप्यूटर पर फीड नहीं हैं, पटवारियों को सारे अधिकार दे रखे हैं। राजस्व विभाग सरेआम भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस मौके पर संजय भूता,प्रदीप जैन, राजेश शर्मा मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/up-to-50-years-old-workers-get-chance-in-body-elections-bhardwaj-127978899.html
No comments:
Post a Comment