सिविल अस्पताल का 5 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेडेशन किया जाएगा। इसके तहत अस्पताल में 50 बेड का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल बनने से मरीजों को इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
निर्माण एजेंसी पीआईयू के इंजीनियर अनिल जैन ने बताया कि इसके लिए टैंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही अस्पताल के अपग्रेडेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके तहत अस्पताल में 30 बेड के स्थान पर 50 बेड का सर्वसुविधा युक्त अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल बनने से मरीजों को बेहतरीन इलाज शासकीय अस्पताल में निशुल्क मिलेगा। इसके तहत अस्पताल में बनाए गए वार्डों में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जल्द ही अस्पताल का काम शुरू हो जाएगा।
पुरानी ओपीडी, पोस्टमार्टम रूम और एक्स-रे रूम को तोड़कर बनेगा अस्पताल
अस्पताल परिसर में बनी पुरानी ओपीडी, पोस्टमार्टम रूम और एक्सरे कक्ष को तोड़कर उसकी जगह पर दो मंजिला भव्य अस्पताल बनाया जाएगा। पहली मंजिल में 25 बेड की व्यवस्था रहेगी। वहीं दूसरी मंजिल पर 25 बेड की व्यवस्था की जाएगी। इससे अस्पताल की क्षमता बढ़कर 50 बेड की हो जाएगी। नवीन बिल्डिंग में बनाए गए वार्डों में कई प्रकार की सुविधाएं होंगी।
इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर
अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं होने से मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय और पैसा व्यर्थ बर्बाद नहीं होगा। साथ ही सीजन के समय भी जब मरीजों की संख्या अधिक रहती है। तब भी अस्पताल में मरीजों को आसानी से बेड मिल जाएंगे।
निजी अस्पताल जैसी रहेगी सुविधा
अस्पताल की नवीन बिल्डिंग में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगी। वार्डों में अत्याधुनिक बेड, अत्याधुनिक उपकरण आदि लगाए जाएंगे। इससे अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगी। सीजन के समय जब अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों को बेड नहीं मिलने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जर्जर हालत में पहुंच गए हैं तीनों भवन
अस्पताल परिसर में स्थित पुरानी ओपीडी, पुराना पोस्टमार्टम कक्ष और पुराना एक्सरे रूम जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। विभाग ने इन भवनों का उपयोग भी बंद कर दिया है। इन भवनों में अस्पताल का पुराना सामान आदि रखा है। इन भवनों को तोड़कर इनके स्थान पर ही नवीन अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा। दो मंजिला भवन में 50 बेड की व्यवस्था रहेगी। साथ ही सर्वसुविधा युक्त शौचालय सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
50 बेड के अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा
^अस्पताल में 5 करोड़ रुपए की लागत से नवीन 50 बेड के अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टैंडर प्रक्रिया हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अनिल जैन, इंजीनियर पीआईयू अशोकनगर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/mungawali/news/5-crores-hospital-to-be-upgraded-50-bed-hospital-to-be-built-after-breaking-old-building-127991426.html
No comments:
Post a Comment