Monday, December 21, 2020

एसपीएम गेट 4 के सामने कंचन नगर से निकलेगा एसटीपी का नया रास्ता

अंडरग्राउंड सीवरेज ट्रीटमेंट याेजना के तहत किशनपुरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते की अटकलें अब समाप्त हाेते दिख रही है। अब नया रास्ता एसपीएम गेट नंबर 4 के सामने से कंचननगर से हाेकर निकलेगा, जाे किशनपुरा स्थित नाले के किनारे से हाेते हुए एसटीपी निर्माण स्थल पर पहुंचेगा। नपा इंजीनियराें के सर्वे के बाद एमपीयूडीसी ने शासन काे उक्त सड़क के लिए 2 कराेड़ 93 लाख रुपए के खर्च का नया प्रस्ताव बनाकर शासन काे भेज दिया है।

एसटीपी पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए निजी भूमि अधिग्रहण काे लेकर मार्च में शासन काे भेजे गए 9 कराेड़ 57 लाख रुपए के प्रस्ताव काे शासन से मंजूरी नहीं मिलने के बाद एमपीयूडीसी के अधिकारियाें ने नपा और निर्माण कंपनी तहल के इंजीनियराें के साथ दाे सप्ताह पहले एसटीपी पहुंच मार्ग के लिए वैकल्पिक रास्ते की तलाश की थी। इसके बाद इंजीनियरों ने सर्वे कर प्रस्ताव भेज दिया है।

मंजूरी मिलते ही काम शुरू हाेगा
नए प्रस्ताव के तहत बंगाली काॅलाेनी एमपीएस से एसटीपी तक डक्ट सीवर लाइन ले जाएंगे। यह मप्र डक्ट अधिनियम 2013 के तहत पाइपलाइन, केवल लाइन, सीवरलाइन के तहत किया जाएगा। इसमें जमीन खाेदकर गहराई में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। शासन काे एटीपी के लिए नए सिरे प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसकी मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
एलएस बघेल, प्रबंधक एमपीयूडीसी

यह बदला नए प्रस्ताव में
शासन काे भेजे गए नए प्रस्ताव में बंगाली काॅलाेनी से एसटीपी तक अब भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। बल्कि इसके लिए अंडरग्राउंड सिवर लाइन खेताें से हाेकर निकाली जाएगी जाे कि केवल 1311 वर्ग मीटर खेताें से हाेकर गुजरेगी। एसटीपी पहुंच मार्ग का रास्ता अब कंचननगर की ओर से आएगा। इससे पुराने प्रस्ताव की 9 कराेड़ 57 लाख रुपए की राशि घटकर 2 कराेड़ 92 लाख हाे गई है।

नए प्रस्ताव में यह

  • एमपीएस के भूमि 1311.15 वर्ग मीटर 78 लाख 66 हजार 900 रुपए
  • एसटीपी पहुंच मार्ग अप्राेच राेड 1320 वर्ग मीटर भूमि 44 लाख 28 हजार रुपए
  • सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए 10 लाख 21 हजार 500 रुपए
  • कुल राशि 1 कराेड़ 33 लाख 16 हजार 400 रुपए का 100 प्रतिशत साेलेशियम अमाउंट जाेड़ने पर यह राशि 2 कराेड़ 66 लाख 32 हजार 800 हुई। जिसमें 10 प्रतिशत सर्विस टैक्स 26 लाख 63 हजार 280 जाेड़ने पर कुल राशि 2 कराेड़ 92 लाख 96 हजार 080 का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होशंगाबाद| एसटीपी पहुंच मार्ग के लिए जमीन देखी गई।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/stps-new-route-will-emerge-from-kanchan-nagar-in-front-of-spm-gate-4-128038818.html

No comments:

Post a Comment