Thursday, December 10, 2020

40 लोगों से पूछताछ में भी नहीं मिला शादी में चोरी हुआ हार

जलसा गार्डन से चोरी हुआ दुल्हन का हार तीसरे दिन भी नहीं मिला। कनाड़िया टीआई राजीव भदौरिया के अनुसार पचौर के कारोबारी ब्रजभूषण की बेटी प्रिया के चोरी गए हार के बारे में 40 लोगों से पूछताछ की। कैमरे खंगाले, लेकिन कोई संदिग्ध आता-जाता नहीं दिखा।

परिजन को आशंका थी कि शादी में सर्विस देने कुछ लोग बाहर से आए हैं, उनसे भी पूछताछ कर ली, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस का मानना है शादि में शामिल होने आया व्यक्ति भी ऐसी हरकत कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/40-people-were-not-even-found-in-the-interrogation-they-got-stolen-in-marriage-128001588.html

No comments:

Post a Comment