Friday, December 4, 2020

दिन का तापमान एक डिग्री बढ़कर 29 डिग्री पर, सर्दी से राहत; रात का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया

इस सीजन में मौसम को प्रभावित करने वाले सबसे बड़े फैक्टर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी इस बार ज्यादा है। इसका असर है कि बीते 24 घंटे में दिन का पारा 1 डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. हरविंदर सिंह का कहना है कि अगले 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम को प्रभावित करेंगे।

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. हरविंदर सिंह का कहना है कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय रीजन में पहुंच गया है। इसके 3 दिन बाद 7 दिसंबर को दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिम भारत में पहुंच सकता है। 7 दिसंबर तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 9 दिसंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

शुक्रवार के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया जो गुरुवार के तापमान की तुलना में एक डिग्री अधिक है। शहर में लगातार दूसरे दिन रात के तापमान में गिरावट एक डिग्री गिरावट के साथ 11 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि गुरुवार को रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/daytime-temperature-rises-one-degree-to-29-degrees-relieving-cold-the-night-temperature-was-recorded-at-11-degrees-127979385.html

No comments:

Post a Comment