रईस घरों के युवाओं को नशे की लत लगाने वाली ‘आंटी’ काजल जैन उर्फ प्रीति और पांच अन्य आरोपियों का शुक्रवार को पुलिस रिमांड खत्म हो गया। पुलिस ने रैकेट की पड़ताल करने के लिए इन सभी आरोपियों का फिर से रिमांड मांगा है। कोर्ट ने ‘आंटी’ का 24 दिसंबर तक का और आरोपी धीरज, सोहन उर्फ जोजो, निखिल, जैद खिलजी और तुषार अरोरा का 21 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड दिया है।
एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि ड्रग्स गिरोह से जुड़े हर उस शख्स की मॉनीटरिंग करवाई जा रही है, जो ड्रग्स लेने के साथ उसे कमीशन पर बेचते हैं। आरोपियों के मोबाइल, वाट्सएप अकाउंट व चैटिंग में पुलिस को नशे के कई एडिक्ट लोगों, नशा खरीदने और रखने वालों की भी जानकारी मिली है। ऐसे करीब 26 और आरोपी चिह्नित किए गए, जिनके तार इस गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस सभी की तस्दीक कर रही है। आरोपियों से जुड़े लोग अपने मोबाइल और ठिकाना बदलकर शहर से बाहर भाग चुके हैं। इन सभी संभावित आरोपियों को लेकर एसआईटी की विशेष टीम पड़ताल करेगी। वहीं आंटी के बेटे यश जैन और उसके साथी यशवर्धन तिवारी की भी तलाश जारी है।
इधर, 30 हजार की 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार को पुलिस ने आजाद नगर से 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 30 हजार है। आजाद नगर पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान उर्फ साबिर पिता अब्दुल रउफ है। ये बिस्मिल्लाह होटल के पास नूरानी मस्जिद वाली गली के पास ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा था। शुक्रवार को भी ये किसी को नशा सप्लाय करने आया था। यहीं से उसे दबोचा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/aunty-with-drugs-24-and-five-accused-on-police-remand-till-21-december-128027697.html
No comments:
Post a Comment