Monday, December 7, 2020

पृथ्वी की गति के अंतर से 2021 रहेगा ग्रहण मुक्त, कोरोना संक्रमण से होने वाली बीमारियां घटेंगी

इस बार का नया साल 2021 ग्रहण मुक्त रहेगा। आगामी साल में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे, लेकिन इनमें से किसी भी ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा। ये ग्रहण केवल पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में पूरी तरह से प्रभावी होगा।

पं. सतानंद पांडे के अनुसार यह ग्रहण भले ही प्रभावहीन हों, पर उनका मौसम पर विभिन्न क्षेत्रों में असर पड़ता दिखाई देगा। कोरोना समेत अन्य संक्रमण से होने वाली बीमारियों के फैलने की भी संभावना कम ही रहेगी। नए साल में ग्रहण के प्रभावहीन होने से संक्रमण का खतरा कम रहेगा।

10 जून और 19 नवंबर को ग्रहण

पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह भारत में तो नहीं दिखाई देगा। इसके बाद 10 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा, भारत में इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके बाद 19 नवंबर को चंद्रग्रहण लगेगा, जो केवल उपछाया ग्रहण के तौर पर देखा जाएगा।

पृथ्वी की गति में अंतर आने से निर्मित हुई है यह स्थिति

2021 में चार ग्रहण होंगे। चारों ही भारत में प्रभावहीन रहेंगे। पं. पांडे के अनुसार ये स्थिति पृथ्वी की गति में अंतर आने से बनी है, जिससे यहां दिखाई नहीं देंगे। 2021 को जोड़ने पर अंक पांच आता है, जो बुध ग्रह का है। शुरुआत कर्क राशि और कन्या लग्न से हो रही है। चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में तथा लग्न हस्त नक्षत्र में होने के कारण वैवाहिक जीवन, कॅरियर, लव लाइफ और वित्तीय मामलों के लिए अच्छा रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2021 will be eclipse free from Earth's difference of speed, diseases due to corona infection will decrease


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/2021-will-be-eclipse-free-from-earths-difference-of-speed-diseases-due-to-corona-infection-will-decrease-127989319.html

No comments:

Post a Comment