Tuesday, December 8, 2020

टाॅयलेट में डिस्पेंसिंग मशीन लगाकर बना दिया अवैध डीजल पम्प, 100 लीटर डीजल के साथ एक गिरफ्तार

पेट्राेल-डीजल में हेराफेरी की शिकायतें तो आम हैं लेकिन ये मामला कुछ अलग है। थांदला-लीमड़ी इंटरस्टेट हाईवे पर गुजरात सीमा से सटे गांव बालवासा में दो ढाबा संचालकों प्रकाश डामोर और धर्मेंद्र हरिया ने पूरा का पूरा अवैध डीजल पम्प ही बना लिया। इन्होंने ढाबे के पीछे बने अधूरे भवन के बाहर की ओर बने टॉयलेट में डीजल डिस्पेंसिंग मशीन छिपाकर लगाई और 12 हजार लीटर क्षमता वाला टैंक जमीन में गाढ़ रखा था। पुलिस ने सोमवार रात यहां छापा मारा तो धर्मेंद्र भाग निकला। प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यहां से 100 लीटर डीजल जब्त किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Illegal diesel pump installed by dispensing machine in toilet, one arrested with 100 liter diesel


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/illegal-diesel-pump-installed-by-dispensing-machine-in-toilet-one-arrested-with-100-liter-diesel-127994557.html

No comments:

Post a Comment