Sunday, May 3, 2020

काेराेना वारियर्स बाेले... अब हम दाेगुने उत्साह से करेंगे काम

कोरोना को हराने व संक्रमितों को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए लगातार जुटे रहने वाले एम्स के डाॅक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ, सिक्यूरिटी गार्ड समेत तमाम काेराेना वारियर्स पर रविवार को हेलिकाॅप्टर से फूल बरसाए गए । पुष्पवर्षा से अभिभूत एम्स और नगर निगम के कर्मचारियाें का कहना था कि अब तक सिर्फ दूसराें पर पुष्पवर्षा हाेते देखी थी। कभी हमारे ऊपर भी फूल बरसाए जाएंगे यह नहीं साेचा था। हम समाज की सेवा करते हैं, यह हमेशा से सुनते अाए हैं, लेकिन हमारे इस प्रोफेशन काे इतना सम्मान मिलेगा साेचा नहीं था। एम्स नर्सिंग अधीक्षक मुदिता शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर ललित नागर बोले - हम सभी अब दोगुने उत्साह से काम करेंगे।

तीनों सेनाओं ने फूल बरसाए

कोरोना को हराने के लिए फ्रंटलाइन पर डटे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों पर रविवार को तीनों सेनाओं ने फूल बरसाए। सीमा पर माेर्चा लेने वाले योद्धाओं ने देश के 20 से ज्यादा अस्पतालों पर पुष्पवर्षा की। आसमान में लड़ाकू विमानों के फ्लाइपास्ट, समुद्र मंे युद्धपोतों की जगमगाहट और जमीन पर सेनाओं के बैंड ने मधुर धुनों के जरिए कोरोनावीरों को सलाम पेश किया गया। देश ने हौसला बढ़ाने वाला ऐसा दृश्य पहली बार देखा है। चित्र ग्वालियर के फूलबाग चौराहे का है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना को हराने व संक्रमितों को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए लगातार जुटे रहने वाले एम्स के डाॅक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ, सिक्यूरिटी गार्ड समेत तमाम काेराेना वारियर्स पर रविवार को हेलिकाॅप्टर से फूल बरसाए गए ।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/kareena-warriors-baale-now-we-will-work-with-double-enthusiasm-127269927.html

No comments:

Post a Comment