Thursday, May 21, 2020

साेशल डिस्टेंसिंग के लिए फैसला, मिडिल स्कूल मैदान में शिफ्ट की गई पुरानी सब्जी मंडी

घंटाघर बाजार क्षेत्र की तंग गलियाें में अब साेशल डिस्टेंस नहीं टूटेगा। प्रशासन ने गुरुवार काे घंटाघर मुख्य बाजार क्षेत्र काे नाे- व्हीकल जाेन बना दिया है। इसके लिए नार्मदीय धर्मशाला, शनि मंदिर व बड़ा मंदिर चाैक पर वाहनाें की पार्किंग की व्यवस्था की है। साेशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए जिला बनने के बाद पहली बार पहली बार पुरानी सब्जी मंडी और वहां के सभी दुकानदारों को भी सब्जी बेचने के लिए काे मिडिल स्कूल में शिफ्ट किया। अब पूरे शहर में दोनों जगह अलग-अलग लगने वाली सब्जी मंडी मिडिल स्कूल में ही लगने लगी हैं।

वाहनाें काे राेकने के लिए स्टेट हाईवे, सड़काें व गलियाें में बैरिकेड्स लगा दिए हैं। मालूम हाे, दैनिक भास्कर ने 20 मई काे तंग गलियाें वाले बाजार में जाम, टूटा साेशल डिस्टेंस, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने बाजार की व्यवस्था में बदलाव किया है। हालांकि, पहले दिन लाेगाें काे पार्किंग व घंटाघर नाे-व्हीकल जाेन बनाए जाने की जानकारी नहीं थी, इसके लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

घंटाघर मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहन जाने से राेकने के लिए पुलिस प्रशासन व नगर सुरक्षा समिति ने लगाए बैरिकेड्स
घंटाघर मुख्य बाजार क्षेत्र में ग्राहकाें की भीड़ व वाहन चालकों के जाम की वजह से साेशल डिस्टेंस टूट रहा था। इससे काेराेना वायरस के संक्रमण की अाशंका थी। इसी वजह से घंटाघर की पुरानी सब्जी मंडी की दुकानों व हाथ ठेले वालाें काे मिडिल स्कूल में शिफ्ट किया। इससे सब्जी मंडी की तंग गली अब चाैड़ी हाे गई है। यहां पुलिस व नगर सुरक्षा समित के 12 जवानाें ने घंटाघर से गुजरने वाले स्टेट हाईवे के दाेनाें ओर, पुरानी सब्जी मंडी, किराना पट्टी, सराफा गली व कपड़ा बाजार की गलियाें में स्टाॅपर व बैरिकेड्स लगाए। बाजार की ओर जाने वाली सभी सड़काें व छाेटी-संकरी गलियाें काे बैरिकेड्स लगाकर वाहन चालकों के लिए बंद कर दिया। समझदारी... बस यहीं जाना है। महिला ने हाथ के इशारे से बताया कि बाइक यहीं खड़ी कराे। बस वाे सामने दुकान पर ही ताे जाना है। इनसेट : हरदा। पुरानी सब्जी मंडी शिफ्ट हाेने के बाद चाैड़ी हाे गई सड़क।

खंडवा जाने वाले वाहन जतरा पड़ाव से निकलेंगे
नई व्यवस्था के तहत खंडवा की ओर जाने वाले वाहन जतरा पड़ाव शनि मंदिर, पेड़ी घाट हाेते हुए अजनाल नदी पुल के पास स्टेट हाईवे पर पहुंचेंगे। इसी तरह इंदाैर की ओर जाने वाले वाहन खंडवा बाइपास से हाेते हुए निकलेंगे। चार पहिया व भारी वाहनाें का घंटाघर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधितकर दिया है।

यहां खड़े करें वाहन
प्रशासन ने घंटाघर बाजार क्षेत्र में वाहनाें के प्रवेश के लिए तीन स्थानाें पर वाहन पार्किंग बनाई है। इसमें शनि मंदिर, नार्मदीय धर्मशाला व बड़ा मंदिर चाैक शामिल है। बाजार जाने वाले वाहन चालक तय तीनाें स्थानाें पर अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Decision for special distancing, old vegetable market shifted to middle school ground


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/decision-for-special-distancing-old-vegetable-market-shifted-to-middle-school-ground-127327624.html

No comments:

Post a Comment