Saturday, May 2, 2020

ई-पास पर ब्रेक, बाहर से आने वालों के कारण क्वारेंटाइन सेंटर फुल

सरकार की ढील के बाद पिछले चार दिन में 600 से ज्यादा लोगों को ई पास दे दिए गए। इसका परिणाम यह हुआ कि जिले के बाहरी क्षेत्र में बने 9 चेक पॉइंट पर काम बढ़ गया। यहीं से बाहर से आए लोगों को होम व संस्थागत क्वारेंटाइन में भेजने से अधिकतर सेंटर फुल हो गए। एक दिन पहले जिले का नाम रेड जोन में आने के बाद ई-पास जारी करने की प्रक्रिया लगभग बंद सी है।
ई-पास के नोडल अधिकारी विनोद भार्गव ने कहा कि अभी तक जिले में 3242 पास जारी हो चुके हैं, अलग-अलग कारणों से 6302 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। उन्होंने ग्वालियर रेड जोन में आने के बाद शुक्रवार को 57 जबकि शनिवार को सिर्फ 29 पास जारी किए गए हैं। पुराने जो भी आवेदन पेंडिंग थे, वे निरस्त हो चुके हैं। रेड जोन के कारण ही अब सारे पास के आवेदन भोपाल से मंजूर होकर आ रहे हैं।
भीड़ से सेंटर हुए फुल: ई-पास लेकर पिछले चार दिन में दो हजार से ज्यादा लोग वापस शहर में आए हैं। इनमें से 60 फीसदी को घरों में ही क्वारेंटाइन किया गया है। बाकी रहे 40 फीसदी लोगों के बारी-बारी से सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके बाद इन्हें क्वारेंटाइन के लिए सेंटरों में भेजा जा रहा है पर वहां जगह नहीं है। इसी कारण ऐसे लोग भी घर पहुंच गए हैं।
होम क्वारेंटाइन की जांच: शनिवार को सभी इंसीडेंट कमांडर अपने-अपने क्षेत्र में होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों के घर पहुंचे। इन्हें 20 से ज्यादा लोग घर में नहीं मिले। इनमें से कुछ अपने काम धंधे पर चले गए थे जबकि कुछ ने अलग-अलग कारण बताए। फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित नहीं की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Quarantine center full due to break from e-pass, from outside


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/quarantine-center-full-due-to-break-from-e-pass-from-outside-127267489.html

No comments:

Post a Comment