Sunday, May 3, 2020

डेहरी के कंटेनमेंट एरिया में घूम रहे लाेग, क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती मरीज घर से बुलवा रहे भाेजन

नगर के वार्ड क्र. 4 के युवक की रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव आने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र काे सील कर कंटेनमेंट एरिया घाेषित किया था। एक दिन बाद ही रास्ता फिर आम लाेगाें के लिए शुरू हाे गया है। प्रशासन की तरफ से वहां काेई भी तैनात नहीं हाेने से यह लापरवाही नगर में भारी पड़ सकती है। लाेगाें काे राेकने वाला काेई नहीं हाेने से दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहता है। साथ ही कंटेनमेंट एरिया में लोग दूध बांटने के बाद पूरे नगर में दूध बांटते नजर आ रहे हैं। वहीं क्वारेंटाइन किए गए 25 लोगों में से 22 हाई रिस्क व 4 व्यक्ति लो रिस्क में शामिल किए थे।


इसमें लो रिस्क वालों चार मरीजाें काे प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। जाे भाेजन व सामग्री घर से मंगवा रहे हैं। जबकि प्रशासन ने इनके लिए पूरा मीनू डिसाइड किया है। मरीजाें ने बताया चाय व भाेजन की व्यवस्था नहीं मिलने से घर से बुलवा रहे हैं। प्रशासन के पास यदि व्यवस्था नहीं है ताे हमे घर में ही क्वारेंटाइन किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People walking in Dehri's Containment Area, Bhajan calling patient admitted to Quarantine Center from home


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/people-walking-in-dehris-containment-area-bhajan-calling-patient-admitted-to-quarantine-center-from-home-127269854.html

No comments:

Post a Comment