छतरपुर | वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन में जरूरतमंद परिवार के लिए केंद्र सरकार द्वारा राशन भिजवाया जा रहा है। गरीबों के घर राशन की कमी न हो इसके लिए सरकार हर परिवार को तीन माह का राशन अग्रिम उपलब्ध करा दी है, जबकि इसका लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है और राशन की कालाबाजारी कर दी जा रही है। छतरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती गुरदी गांव के डेढ़ सौ से अधिक कार्डधारियों ने उपायुक्त पलामू से शिकायत की है कि कवल पंचायत के डीलर मां भवानी स्वयं सहायता समूह द्वारा पिछले चार माह का लगभग 173 क्विंटल खाद्यान्न का वितरण न कर कालाबाज़ारी कर दी है। लाभुकों का कहना है कि जब भी मांगने गए तो उठाव नहीं होने का बहाना बनाकर लौटा दिया गया, जब वे इसकी शिकायत एसडीओ से करने उनके कार्यालय गए तो वहां मौजूद गार्ड ने सभी ग्रामीणों को डांट कर भगा दिया। हम सभी को स्थानीय प्रशासन से सहायता नहीं मिली तो हम सभी ने उपायुक्त से राशन दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही दोषी डीलर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में महेंद्र यादव, राम लखन यादव, प्रसाद यादव, विजय यादव, नंदलाल यादव, रामवृक्ष यादव, श्याम सुंदर यादव, जनेश्वर यादव सहित करीब डेढ़ सौ महिला पुरुष कार्डधारियों का नाम शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/request-to-get-ration-from-deputy-commissioner-in-chhatarpur-127269876.html
No comments:
Post a Comment