Monday, May 4, 2020

पारिवारिक रंजिश में दो पक्षों में विवाद, एक की मौत, दो अन्य घायल

पारिवारिक रंजिश में दो पक्षों में रविवार रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। निसरपुर चौकी पुलिस ने घायलों के बयान लिए हैं। पुलिस के अनुसार नर्मदा नगर बसाहट में रविवार रात को दो पक्षों में विवाद हुआ। इसमें मोहनलाल पिता भूरिया बिल्लौरे (40) की मौत हो गई। मृतक की बेटी सुनीता बिल्लौरे ने आरोप लगाया कि प्रेमलाल बिल्लौरे व उसके साथियों ने पिता के गले पर तलवार व छुरी से हमला किया।
नर्मदा नगर चौकड़ी बसाहट निवासी सुनीता बिल्लौरे ने बताया रविवार रात 8.30 बजे पापा खेत से सब्जी लेकर घर आए थे। इस दौरान प्रेमलाल बिल्लौरे ने फोन कर उन्हें घर बुलाया। पापा उनके घर गए। वहां पर उन्होंने मारपीट कर तलवार से हमला किया। शोर मचने पर मैं, मेरा भाई बबलू व बड़े पापा कैलाश भूरिया बिल्लौरे पहुंचे, तो पापा बेसुध पड़े थे। उन्होंने बताया संतोष बिल्लौरे, देवीलाल, प्रेमलाल सहित 6 से 7 लोगों ने हम पर भी जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया पूरे परिवार को खत्म करने की योजना थी।
मारपीट के दौरान संतोष बिल्लौरे ने घटना को दुर्घटना बताने की बात कही थी। पापा रोड पर पड़े थे। मैं उन्हें लेकर बैठी थी। इस दौरान देवीलाल बिल्लौरे ने पिकअप वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ में से किसी ने पत्थर मारा, तो उसकी हिम्मत नहीं हुई। बबलू के गाल में नुकीली चीज मारी। कंधे पर हमला किया है। वहीं बड़े पापा भी घायल है। उन्होंने बताया रंजिश को लेकर पूर्व में निसरपुर चौकी में दोनों पक्षों की मर्जी से समझौता हुआ था। बावजूद उन्होंने हमला कर पिता को मार डाला।
नर्मदा नगर में रंजिश के कारण दो पक्षों में विवाद हुआ है। घटना में मोहनलाल बिल्लौरे की मौत हुई है। दो से तीन लोग घायल हुए हैं। आरोपी पक्ष के दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
-राहुल चौहान, चौकी प्रभारी निसरपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/dispute-among-two-sides-in-family-rivalry-one-killed-two-others-injured-127270928.html

No comments:

Post a Comment