जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी सिस्टम के तहत फूड डिलीवरी की मंजूरी जारी कर दी है। इंदौर होटल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट सुमित सूरी ने बताया कि सौ से ज्यादा हाेटल और रेस्त्रां की सूची तैयार कर ली गई है। ग्राहक फोन या ऑनलाइन ऑर्डर देकर फूड बुला सकता है। बुधवार दोपहर तक किचन शुरू करने की कोशिश की जा रही है ताकि शाम से हाेम डिलीवरी शुरू की जा सके। यह भी तय किया गया है कि नाॅन कंटेनमेंट एरिया के अलावा और जोमेटो, स्वीगी और डोमिनोज द्वारा सूची में शामिल होटल, रेस्टारेंट से फूड लेकर ग्राहकों को डिलीवरी की जाएगी। कलेक्टर ने सभी एजेंसियों को समझाइश दी है कि वह ग्राहकों से न्यूनतम डिलीवरी चार्ज लेंगे। डोमिनोज ने डिलीवरी चार्ज नहीं लेने पर सहमति भी दे दी है। सूरी ने बताया कि प्रशासन की मंजूरी के बाद कुछ दिनों में 45 होटलों में ठहरने की व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी।
चोइथराम मंडी में आलू, प्याज, लहसुन की नीलामी आज से
देवी अहिल्याबाई होलकर सब्जी मंडी (चोइथराम मंडी) में बुधवार सुबह से नीलामी का काम शुरू होगा। फिलहाल आलू, प्याज और लहसुन की खरीदी-बिक्री की अनुमति प्रदान की गई है। आलू-प्याज केवल इंदौर जिले का ही लाया जा सकेगा, लेकिन लहसुन इंदौर के बाहर का भी आ सकेगा। किसान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मालकी नीलामी कर सकेंगे। फल व सब्जी के थोक व्यापारी व आढ़तियों के साथ लोडर और हम्मालों की इंट्री मंडी में प्रतिबंधित रहेगी।
इसे सुनिश्चित किए जाने की जिम्मेदारी मंडी सचिव और मंडी प्रभारी की रहेगी। अगर नियमों की अवहेलना हुई तो इसके लिए प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने का अधिकार राजेंद्रनगर पुलिस का रहेगा। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क, ग्लव्स व सैनेटाइजर का उपयोग करना होगा।
आज से सरकारी दफ्तर खुलेंगे, शहरी सीमा छोड़ जिले में निर्माण की मंजूरी
जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी विभागों के साथ नगर निगम व अन्य सरकारी दफ्तरों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में सभी विभागों मंे 50 फीसदी अधिकतम कर्मचारियों की उपस्थिति की बात कही गई है। इसके अलावा शहरी सीमा छोड़ सभी जगह पर मकान आदि निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दे दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/more-than-a-hundred-restaurants-in-the-city-will-deliver-home-from-today-127344505.html
No comments:
Post a Comment