प्रदेश में मानसून के दाैरान सड़क सहित अन्य सरकारी निर्माण कार्य न रुकें इसके लिए रेत का अभी से स्टॉक किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इस संबंध में खनिज विभाग के अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन के चलते पिछले कुछ समय से निर्माण कार्यों की गति धीमी पड़ गई थी।
रेत की पर्याप्त उपलब्धता के लिए लोनिवि के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने खनिज विभाग के सचिव सुखवीर सिंह को पत्र भी लिखा है।
उन्होंने कहा है कि कोविड की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण आर्थिक मंदी की स्थिति है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाना प्राथमिकता है। मानसून के दौरान काम की गति वैसे भी धीमी पड़ जाती है। लोनिवि की ओर से सभी ठेकेदारों और मैदानी अमले ने जानकारी दी है कि लॉकडाउन के बाद जब पूरी तेजी से निर्माण कार्य शुरू होंगे तो रेत की कमी बड़ी परेशानी होगी। अभी रेत के नए ठेके व्यवस्थित नहीं हुए हैं इस कारण जिला स्तरीय कार्यपालन यंत्रियों को केवल सरकारी कामों के लिए अधिकृत ठेकेदारों के माध्यम से रेत उपलब्ध करवाई जाए। खनिज विभाग को कहा गया है कि इसके लिए खदानों से उल्लेखित मात्रा में निर्धारित दरों पर उठाने की अनुमति तत्काल जारी की जाए। यह भी स्पष्ट किया गया है कि पर्यावरण स्वीकृति इस प्रकार के सरकारी कामों के लिए जरूरी नहीं होने से संबंधित अधिसूचना भी खनिज विभाग की ओर से जारी करना जरूरी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/do-not-stop-construction-work-in-the-rain-so-sand-will-be-stocked-from-now-127337724.html
No comments:
Post a Comment