ग्राम मोहनगढ़ में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों को कीड़े युक्त खाना देने की शिकायत जनपद सदस्य एकता चंद्रशेखर तिवारी ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को की है।
लॉकडाउन के दौरान बाहरी जिले व राज्यों से लौटकर अपने गांव पहुंचे मजदूरों को स्क्रीनिंग के बाद ग्राम मोहनगढ़ कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में क्वारेंटाइन कराया गया है और खाने पीने का इंतजाम प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। गुरूवार को सुबह छात्रावास में भर्ती लोगों को परोसी गई सब्जी में कीड़े निकले थे। सब्जी में कीड़े निकलने पर लोगों ने खाना नहीं खाया और जनपद सदस्य एकता चंद्रशेखर तिवारी से शिकायत की। मोहनगढ़ छात्रावास में लगभग 18 लोग क्वारेंटाइन हैं। जिन्हें खाने के लिए दिए जा रहे भोजन मे लापरवाही बरती जा रही है।
एसडीएम ने नहीं दिया शिकायत पर ध्यान
सब्जी में जहां कीड़े निकल रहे हैं, वहीं खाने में भी गुणवत्ता नहीं है। जबकि शासन द्वारा भर्ती लोगों को पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिम्मेदारों द्वारा खाने में बरती जा रही लापरवाही को लेकर जब जनपद सदस्य ने एसडीएम केके सिंह गौर से शिकायत की तो उन्होंने भी इस पर ध्यान नहीं देते हुए यह कह दिया आप अपने घर से खाना बनाकर भिजवा दें। हमने कोई अच्छे खाने का ठेका नहीं ले रखा है। एसडीएम द्वारा शिकायत पर ध्यान नहीं देने पर जनपद सदस्य ने क्वारेंटाइन सेंटर में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत कलेक्टर से की और मामले में कार्रवाई की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/dabra/news/people-staying-in-quarantine-center-served-worm-in-vegetable-did-not-eat-127327622.html
No comments:
Post a Comment