मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लाॅकडाउन के तहत भी बिजली बिल की वसूली सख्ती से की जा रही है। इससे किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कंपनी ऐसे समय सख्ती दिखा रही है जब किसान पूरी तरह टूटा हुआ है। लाॅकडाउन के कारण किसान उपज नहीं बेच पा रहे हैं। वे तंगहाली झेल रहे हैं, लेकिन बिजली कंपनी भारी-भरकम बिल जारी कर इनकी सख्ती से वसूली कर रही है। बिल नहीं चुकानें पर खेतों में सिंचाई के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
ग्राम अंबाड़ा में बिजली कंपनी ने मनमानी कर बिजली बिल बांटे। गांव के महेंद्र माणिक ने कहा 1800 रुपए बिल आया है। जबकि कंपनी ने पिछले महीन रीडिंग भी नहीं ली थी। अब बिल कैसे भरे। वहीं बिजली कंपनी द्वारा करीब 10 से अधिक किसानों के खेतों की बिजली भी काट दी गई है। इससे किसानों में आक्रोश है। खेतों में केला और गन्ना फसल लगी है। उसे सिंचाई की जरूरत है। ऐसे में कनेक्शन काटे जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
अंबाड़ा में किया बिजली लाइन का मेंटेनेंस
नेपानगर. शनिवार को ग्राम अंबाड़ा में बिजली लाइन का मेंटेनेंस किया गया। सुबह 6 से 11 बजे तक 33 केवीए लाइन का सुधार किए जाने के कारण पांच घंटे बिजली बंद रही। सारोला-अंबाडा ग्रिड पर सिंचाई और घरेलू कनेक्शनों का भी मेेंटनेंस किया गया। झाडि़यों की छंटनी की गई। बिजली बंद रहने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिल भरने के लिए समय देने की मांग
अंबाड़ा के किसान अनिल पिता हरिभाऊ ने बिजली कंपनी अधिकारियों को पत्र लिखकर बिल अदा करने के लिए कुछ समय दिए जाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है मेरा 13 एचपी का बिजली बिल 900 रुपए आया है। लेकिन लाॅकडाउन के कारण बिल अदा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए बिल भुगतान का समय दिया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/nepanagar/news/massive-bills-are-being-given-in-the-lockdown-connections-are-being-cut-127332791.html
No comments:
Post a Comment