महेश्वर के निजी डॉक्टर जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं तो उनकी पत्नी दादर नगर हवेली के सरकारी अस्पताल में पदस्थ है। पांच माह के बच्चे को छोड़कर ड्यूटी कर रही है। महेश्वर में दांतों के डॉ. रेलाश सेनानी ने कोरोना महामारी के शुरूआत में ही सेवाएं देने का आवेदन दिया था। जिला प्रशासन ने इसे स्वीकारते हुए 22 मई से सेवाएं देने को कहा।
उधर, डॉ. रेलाश की पत्नी
डॉ प्रियंका सिलवासा विनोभा भावे हॉस्पिटल दादर नगर हवेली में पांच माह के बालक को छोड़ काेराेना मरीजों को सेवाएं दे रही हैं। जबकि तीन महीने पहले ही उनका ऑपरेशन भी हुआ है। स्वास्थ्य लाभ लेने की जगह डॉ. प्रियंका कोरोना मरीजों का इलाज कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से अनुमति मांगी। इसके बाद उन्हें सेवाएं देने का मौका मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/services-in-epidemic-in-wife-dadar-and-husband-khargone-127335723.html
No comments:
Post a Comment