बढ़े हुए बिजली बिलाें के विराेध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनाेज राजानी ने इसी माह बिजली कंपनी कार्यालय में धरना दिया था। अधीक्षण यंत्री अमित सक्सेना की शिकायत पर उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बावजूद बिजली बिलाें काे लेकर कांग्रेस का विराेध जारी है। कांग्रेस ने बढ़े हुए बिजली बिलाें के साथ सेल्फी लेकर भेजने का आह्वान किया था। इन सेल्फी की प्रिंटआउट और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर राजानी शुक्रवार काे कलेक्टर डाॅ. श्रीकांत पांडेय और अधीक्षण यंत्री अमित सक्सेना के पास पहुंचे। बिजली बिल माफ करने की मांग की। कांग्रेस ने दावा किया है कि 4000 लाेगाें ने बिजली बिल के साथ सेल्फी भेजी है, जिनकी प्रिंटआउट अफसराें काे दी गई है।
दोपहर 12.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. पांडेय को प्रिंटआउट की फाेटाेकाॅपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा गया है कि 2 महीने से लोग घरों में है। कोई काम नहीं चल रहा है। बिल माफ किया जाए। कलेक्टर ने कहा मैं आपका ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारी को भेज दूंगा। कलेक्टर के बाद राजानी भोपाल रोड स्थित अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचे। यहां अधीक्षण यंत्री अमित कुमार सक्सेना को प्रिंटआउट और ज्ञापन दिया। अधीक्षण यंत्री सक्सेना ने कहा लोगों को जाे बिल दिए गए हैं वे रीडिंग नहीं हाेने से अनुमानित हैं। मीटर के फाेटाे माेबाइल में लाकर लाेग बिल में संशोधन करा सकते हैं। जिनके पास पैसे कम हैं, वे अभी जितने हैं, उतने भर दें। बाद में समायाेजित बिल जारी कर दिया जाएगा।
अतिरिक्त बिल काउंटर लगाए : बिजली कंपनी ने शहर के हर जाेन में अतिरिक्त काउंटर लगाए हैं। बड़ी संख्या में लाेग बिजली बिलाें का भुगतान करने और संशाेधन करवाने आ रहे हैं। काउंटर समय से पहले सुबह 9.30 से चालू किए जा रहे हैं। साेशल डिस्टेंस के लिए टेंट और पानी की व्यवस्था भी की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/collectors-gave-printouts-of-selfies-taken-with-increased-power-bills-127330999.html
No comments:
Post a Comment