Saturday, May 23, 2020

पारा 44 डिग्री पर पहुंचा, मौसम विभाग ने दी लू चलने की चेतावनी

मई माह के तीन सप्ताह बीतने के साथ ही बुरहानपुर में तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तेज गर्मी के साथ यहां लू चलने की चेतावनी जारी कर लोगों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा है। पिछले तीन दिन से लगातार तेज गर्मी और गर्म हवा के कारण लोग हलाकान हैं। दोपहर 3 बजे के बाद शहर में लू चल रही है। शनिवार को जिले का तापमान अधिकतम 44 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने जिले में लू रहने की चेतावनी दी है। सोमवार 25 मई से नौतपा शुरू होगा। इसमें तापमान और बढ़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury reaches 44 degrees, Meteorological Department warns of moving heat


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/mercury-reaches-44-degrees-meteorological-department-warns-of-moving-heat-127332586.html

No comments:

Post a Comment