Friday, May 22, 2020

बुरहानपुर से खंडवा के बीच खड़ी रहीं 20 से अधिक ट्रेनें

शुक्रवार को बुरहानपुर से खंडवा के बीच अलग-अलग स्टेशन पर 20 से अधिक ट्रेनें खड़ी रहीं। इनमें सवार हजारों मजदूर खाना-पानी नहीं मिलने के कारण परेशान हुए। नेपानगर में दो ट्रेन करीब चार घंटे तक खड़ी रहीं।
इसके अलावा चांदनी में दो, मांडवा में दो, डोंगरगांव में दो, बगमार में दो और बड़गांवगुर्जर में एक ट्रेन खड़ी रही। नेपानगर में मजदूरों के ट्रेन से उतरते ही स्टेशन के बाहर तरबूज सहित अन्य दुकानें लगने लगी। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने व्यवस्था संभाली। मजदूरों ने सोशल डिस्टेंस बनाकर तरबूज और बिस्किट सहित अन्य सामग्री खरीदी। नेपानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चार घंटे तक खड़ी रहने के कारण मजदूरों ने विरोध जताया। सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्रालय तक शिकायत कर दी। कुछ ने मंत्रालय फोन लगाकर स्टेशन मैनेजर से बात कराना चाही, लेकिन स्टेशन मैनेजर ने कहा आप वरिष्ठ अधिकारियों या डीआरएम से बात कराएं। हम तो छोटे कर्मचारी हैं।
हंगामे के बाद भोजन की व्यवस्था कराई
दोपहर 1 बजे संगठन सदस्यों ने बिस्किट के पैकेट, केले और अन्य खाद्य सामग्री बांटी। दरगाह-ए-हकीमी की ओर से दो हजार, स्वयंसेवी संगठन की ओर से दो हजार और रेलवे प्रबंधन की ओर से पांच हजार सहित 10 हजार मजदूरों के लिए भोजन के पैकेट तैयार किए गए। भुसावल रेल प्रबंधन ने सावदा स्टेशन पर खिचड़ी का स्टॉल शुरू किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 20 trains standing between Burhanpur to Khandwa


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/nepanagar/news/more-than-20-trains-standing-between-burhanpur-to-khandwa-127329325.html

No comments:

Post a Comment