Friday, November 6, 2020

ग्राहक बनकर बाघ के शिकारियों को पकड़ा; तीन माह पहले करंट लगाकर बाघ को मारा था

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में एक बाघ के शिकार मामले में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। इस मामले में अधिकारी ने शिकारियों से ग्राहक बनकर बाघ के शरीर का सौदा किया था। शिकारी उनको उस स्थान पर ले गए, जहां पर उन्होंने बाघ को मार कर दबाया था। जैसे ही शिकारियों ने बाघ के नाखून, बाल और हडि्डयां निकालने के लिए गड्‌ढा खोदना शुरू किया। आसपास तैनात टीम ने शिकारियों को धर दबोचा।

इस मामले में आरोपी संतोष पिता रामखेलावन चौधरी, विनोद पिता रामलाल चौधरी और रघुवीर पिता रतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के विपिन चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी तीन शिकारी बाघ के शरीर के अवयव बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर ब्यूरो के अधिकारी अभिजीत राय चौधरी और उमरिया वन मंडल के अमले ने घेराबंदी कर प्लान बनाया। उसके बाद आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बाघ को तीन माह पहले करंट लगाकर मारा था। बाघ को मारने में पांच लोग शामिल थे। टीम अभी दो लोगों की तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बांधवगढ़ नेशनल पार्क (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/caught-tiger-predators-by-becoming-customers-three-months-ago-he-hit-the-tiger-with-a-current-127890931.html

No comments:

Post a Comment