खरीदी करते समय ग्राहकों को छिपी हुई शर्तों की भी स्पष्ट जानकारी लेना चाहिए ताकि उनके साथ कोई भी धोखाधड़ी नहीं कर सके। ग्राहक को बाजार में कोई सामान खरीदने और उसका भुगतान करने के दौरान पूरी तरह जागरूक रहना चाहिए। क्योंकि कई बार जागरूक नहीं होने पर हमें बड़ी कीमत चुकाना पड़ती है।
यह बात शिव आरती ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस, प्रांतीय सचिव मुकेश कौशल ने ग्राम सम्मेलन में कही। यहां देपालपुर-गौतमपुरा रोड स्थित निजी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्राहक पंचायत एवं बाजार से वस्तु खरीदारी से जुड़ी कई बातों पर जानकारी दी।
अतिथि जिलाध्यक्ष कुमारन नायर, इंदौरीलाल केलोत्रा, प्रेमसिंह यादव मौजूद रहे। यहां लगाई ग्राहक जागरण प्रदर्शनी में दिनचर्या से जुड़ी खरीदी में ग्राहकों को सचेत रहते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी जानकारी दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/depalpur/news/be-clear-about-hidden-conditions-when-shopping-127891387.html
No comments:
Post a Comment