Friday, November 6, 2020

टायर फटने से ट्रक पलटा, चावल के कट्टे बिखरे

जावरा से रतलाम की ओर जा रहे ट्रक का टायर फटने से ड्राइवर उस पर संतुलन नहीं बना पाया और पलटी खा गया। इससे उसमें चावल से भरे कट्टे बिखर गए। दुर्घटना में ड्राइवर व क्लीनर घायल हो गए। शुक्रवार को महू-नीमच हाइवे रोड स्थित गोकुल होटल के पास ट्रक पलटी खा गया। यह दुर्घटना ट्रक का टायर फटने के कारण हुई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने सड़क पर बिखरी बोरियों को एक साइड करवाया और रोड एक साइड से चालू करवाया। जहां दुर्घटना हुई थी वहां का मौका-मुआयना एसपी गौरव तिवारी ने किया व संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Truck overturns due to tire burst, rice bags scattered


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/truck-overturns-due-to-tire-burst-rice-bags-scattered-127891402.html

No comments:

Post a Comment