Friday, November 6, 2020

सवा तीन महीने बाद फिर 53 हजार रुपए के पार पहुंचा

त्योहार की खरीदारी बढ़ने के साथ ही सोने के भाव में फिर तेजी शुरू हो गई है। शुक्रवार को इसके भाव 53 हजार रुपए के पार पहुंच गए। करीब सवा तीन महीने में बाद सोना फिर इस भाव पर पहुंचा है। इसके पहले जुलाई के आखिरी में भी सोना इस भाव पर बिका था।
शुक्रवार को सराफा बाजार जब खुला तो सोने के भाव 52,800 रुपए प्रति दस ग्राम थे। लेकिन इसमें तेजी शुरू हुई और दोपहर में सोने के भाव 53 हजार रुपए के पार पहुंच गए और सोना 53,190 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। तीन महीने बाद सोना इस भाव पर बिका है। इसके पहले जुलाई के आखिरी सप्ताह 28 जुलाई को सोना इस भाव बिका था। सराफा व्यापारी कीर्ति बड़जात्या ने बताया त्योहारी की ग्राहकी शुरू हो गई है। सोने के भाव में आगे भी तेजी बनी रह सकती है।

सोने के बढ़ते भाव
4 अक्टूबर 52,700 रुपए
5 अक्टूबर 52,800 रुपए
6 अक्टूबर 53,190 रुपए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reached beyond 53 thousand rupees after three and a quarter months


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/reached-beyond-53-thousand-rupees-after-three-and-a-quarter-months-127891403.html

No comments:

Post a Comment