कस्बा स्थित एक मकान में बुधवार दोपहर के समय अचानक आग लग गई। जिससे गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जाता है कि गैस लीकेज होने से यह आगजनी की घटना हुई। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कस्बा निवासी बशीर शेख के मकान में आग लग गई। घर से धुंआ उठते देख लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। पीड़ित बशीर शेख ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी, ताकि नुकसान का आंकलन हो सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/fire-in-the-house-due-to-gas-leakage-household-items-burnt-127926125.html
No comments:
Post a Comment