Friday, November 6, 2020

मां के अंतिम संस्कार में आई परेशानी तो मुक्तिधाम के लिए गांव में दी 1 बीघा जमीन

ग्राम राम पिपलिया में श्मशान घाट नहीं होने से सालों से रहवासी अंतिम संस्कार को लेकर परेशानियों का सामना करते आ रहे हैं। बुधवार को ग्राम के ठाकुर व उज्जैन राजपूत धर्मशाला के उपाध्यक्ष तेजाबसिंह पंवार, ठाकुर नागुसिंह, ठाकुर लाखनसिंह की माताजी गीतादेवी पंवार (85) का निधन हो गया।

गांव में मुक्तिधाम नहीं होने अंतिम संस्कार में दिक्कत आई तो पंवार परिवार ने गांव में मुक्तिधाम के लिए एक बीघा जमीन दान देने की घोषणा की। शनिवार को जमीन के दस्तावेज तैयार कर जमीन ग्राम पंचायत के नाम की जाएगी। पंचायत यहां विकास करेगी।


पूर्व जनपद सदस्य हंसराज मंडलोई ने बताया गांव में श्मशान घाट के लिए पंचायत से लेकर विधायक, सांसद सहित जनप्रतिनिधियों को कई बार कहा पर परिणाम नहीं दिखा। ठाकुर तेजाबसिंह के परिवार ने जमीन देकर समस्या हल कर दी है। पंचायत यहां विकास करेगी। सरपंच महेश सोलंकी ने बताया जमीन का हस्तांतरण पंचायत के नाम होगा, विकास का प्रस्ताव तैयार करेंगे।

गंगाघाटी के पीछे बना रहे थे मुक्तिधाम, रहवासियों ने विरोध कर दिया : सरपंच सोलंकी बताते हैं कि दो साल पहले पंचायत ने गंगाघाटी के पीछे सरकारी जमीन पर मुुक्तिधाम बनाने का प्रस्ताव पास किया था।

स्वीकृति मिल गई थी गंगाघाटी के रहवासियों ने पंचायत में आवेदन देकर आपत्ति ले ली, इससे हम वहां मुक्तिधाम नहीं बना सके। पंचायत के गांव गारी पिपलिया में सरकारी जमीन नहीं होने से मुक्तिधाम नहीं बन पा रहा था वहां दो परिवार ने आधा-आधा बीघा जमीन पंचायत को दान में दी। सहायक सचिव राकेश पटेल ने बताया वहां पंचायत ने शेड बनवाया है। पौधारोपण करवाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/trouble-in-mothers-funeral-given-1-bigha-of-land-in-muktidham-village-127891396.html

No comments:

Post a Comment