Saturday, October 3, 2020

सांवेर विधानसभा निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्र घोषित, उपचुनाव में खर्च पर रहेगी नजर

3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में सांवेर विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में निर्वाचन के दौरान होने वाले खर्च पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वीडियो कैमरे और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधियों की रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।

निगरानी के लिए लगभग सौ दल बनाए हैं। इन दलों में वीवीटी, वीएसटी, एसएसटी, एफएसटी, एमसीएमसी सहित अन्य दल शामिल हैं। इनका प्रशिक्षण शनिवार को रवींद्र नाट्यगृह में कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चंद्र भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/saver-assembly-election-expenditure-sensitive-area-declared-127778922.html

No comments:

Post a Comment