सुबह व शाम को ठंडक शुरू हो चुकी है। सोमवार को रात का पारा 17 डिग्री के करीब पहुंच गया।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं हुआ लेकिन, रात के तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़त हो गई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया उत्तरी-पश्चिमी हवा शुरू हो चुकी है। अभी तीन से चार दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह से दिन के तापमान में कमी शुरू हो जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/cold-in-the-morning-and-evening-night-temperature-reached-near-17-degree-day-temperature-will-decrease-from-november-127853366.html
No comments:
Post a Comment