Thursday, October 29, 2020

मानचित्रकार भवन अनुज्ञा शाखा प्रभारी के बारे में ईओडब्ल्यू ने निगम से मांगी जानकारी

आर्थिक अनियमितताओं के मामलों में घिरे मानचित्रकार भवन अनुज्ञा शाखा प्रभारी एमपी शांडिल्य के संबंध में जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू ने नगर निगम से 6 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। एजेंसी उनके खिलाफ जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक एमपी शांडिल्य के खिलाफ आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत की गई है। इसकी जांच ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही है। ईओडब्ल्यू ने नगर निगम आयुक्त से शांडिल्य के संबंध में छह बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

जानकारी चाही गई है कि उनकी नियुक्ति दिनांक से आज तक की पदस्थापना की जानकारी पद और वर्षवार उपलब्ध कराई जाए। भवन अनुज्ञा शाखा प्रभारी के लिए अनिवार्य योग्यता क्या होनी चाहिए।

उनको प्रभारी बनाने वाले अधिकारी के संबंध में भी जानकारी मांगी गई है। जांच एजेंसी ने शांडिल्य द्वारा जारी की गई भवन अनुज्ञा की जानकारी, सहायक नगर निवेशक के पद पर रहते हुए कॉलोनियों के विकास की अनुमति की सूची और उनके खिलाफ निगम को मिली शिकायतों पर की गई विभागीय कार्रवाई की भी जानकारी मांगी गई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/eow-sought-information-from-the-corporation-about-the-in-charge-of-cartographer-building-license-127863976.html

No comments:

Post a Comment