Monday, October 26, 2020

बाइक से गिरी वृद्धा की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज

रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम सादेड़ा में बाइक से गिरी वृद्धा की मौत हो गई। प्रकरण में पुलिस ने जांच के बाद बाइक सवार पर प्रकरण दर्ज किया है। बांकी निवासी धापू बाई पति कालू पारगी (65) 17 अक्टूबर की देर शाम को ग्राम सादेड़ा में बाइक से गिर गई थी। जिसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे 21 अक्टूबर को इंदौर रेफर किया गया था, जहां 24 अक्टूबर को मौत हो गई थी।

प्रकरण की जांच कर रहे रावटी थाने के एएसआई लक्ष्मणसिंह दायमा ने बताया बांकी निवासी ईश्वर देवदा की बहू को डिलीवरी होने वाली थी। इस पर ईश्वर जानकारी धापू बाई को अपने घर ले गया था। जहां उसने बहू को रतलाम ले जाने की बात कही थी। इसके बाद ईश्वर बाइक से उसे घर छोड़ने जा रहा था तभी रास्ते में धापू बाई गिर गई थी। जांच में पता चला ईश्वर लापरवाही से बाइक चला रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/case-registered-for-the-death-of-an-old-woman-falling-from-a-bike-127853385.html

No comments:

Post a Comment