प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। खालवा ब्लाक के ग्राम रोशिनी, आंवलिया व गोलखेड़ा में भी निर्माण स्वीकृत किए गए हैं। रोशनी में मेन रोड पर सहकारी बैंक के पास निर्माण शुरू हो गया है। इससे बाहर से आने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को विशेषकर महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
स्वच्छता परिसर पर बनाई गई आकर्षक पेंटिंग राहगीरों को प्रभावित कर रही है। सुविधा घर पर बनाई गई पेंटिंग में स्वच्छता का महत्व दर्शाने का प्रयास भी किया गया है, ताकि लोग इस से प्रेरणा लेकर स्वच्छता को अपना सके। लॉकडाउन में बेरोजगार बैठे मजदूरों को काम देने और गांवों में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने यह योजना लागू की थी। प्रत्येक शौचालय के लिए 3.80 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। रोशनी में जिस स्थान पर निर्माण किया गया है वहां से पुलिस चौकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण बैंक व साप्ताहिक बाजार लगा हुए हैं। निर्माण कार्य का भूमिपूजन वनमंत्री विजय शाह ने किया था। शौचालय निर्माण से बाहर से आने वाले ग्रामीण महिला-पुरुषों को सुविधा हाेगी। पंचायत सचिव राधेश्याम नागोले ने बताया शौचालय में तेल, साबुन, टॉवेल, आइना आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
चार योजनाओं की मद से मिली राशि
शौचालय निर्माण के लिए चार योजनाओं से राशि दी जा रही है। इससे गांव चारों ओर से साफ व सुंदर दिखेगा। रोजगार गारंटी, 14वीं वित्त योजना, स्वच्छता अभियान तथा मनरेगा। इन योजनाओं से कुल 3.80 लाख रुपए के प्रस्ताव बनाए गए व राशि आवंटित कर निर्माण किए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/passengers-will-get-facilities-through-public-toilets-127857112.html
No comments:
Post a Comment