Saturday, October 3, 2020

कई संकुल प्राचार्य अध्यापकों को नहीं दे रहे एचआरए: कर्मचारी संघ

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कई संकुल प्राचार्यों पर अध्यापकों को हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) नहीं देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी संघ के महामंत्री हरीश बोयत, अपाक्स के जिला अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि आदेश में स्पष्ट एचआरए देने का उल्लेख है। फिर भी इंदौर में कई संकुल प्राचार्य के द्वारा यह लाभ अध्यापक को नहीं दिया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही सभी संकुल प्राचार्य और जिला परियोजना समन्वयक को पत्र जारी कर यह लाभ देने के लिए कहेंगे।
इस अवसर पर अपाक्स के जिला उपाध्यक्ष संदीप धौलपुरे, इंदर पांडव, पवन शर्मा, सुरेश करोसिया, विपिन जोशी, जितेंद्र परमार, गिरीश तेजवानी, राजेंद्र राणा, राधाकृष्ण शर्मा व अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many packages are not giving HRA to Principal teachers: Employees Union


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/many-packages-are-not-giving-hra-to-principal-teachers-employees-union-127778921.html

No comments:

Post a Comment