Monday, October 26, 2020

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दुर्घटना में किशोर की मौत, जीजा और साला घायल, अस्पताल में इलाज जारी

गोधुलिया तालाब व सगस बाऊज के बीच सोमवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चचेरे जीजा-साले घायल हो गए। सैलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर धामनोद निवासी गर्व पिता संजय जैन की स्थिति गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक उपचार के बाद घायल मुकेश पिता तौलाजी निवासी ग्राम सांकड और सुनील पिता मोहनलाल चरपोटा निवासी नयाटापरा को भी जिला अस्पताल भिजवाया गया। बताया जाता है कि सुनील अपने ससुराल ग्राम नेगड़दा से लौटते हुए अपने गांव नयाटापरा जा रहा था। उसके साथ उसका चचेरा साला मुकेश भी साथ था। घायल मुकेश और सुनील की स्थिति भी नाजुक है। मृतक गर्व का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक गर्व जैन


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/two-bikes-face-to-face-collision-teenager-dies-in-accident-brother-in-law-and-brother-in-law-injured-treatment-continues-in-hospital-127853374.html

No comments:

Post a Comment