दुर्घटना के संभावित क्षेत्रों को लेकर एसपी गौरव तिवारी गुरुवार सुबह सुजलाना फंटे पर पहुंचे। यहां से वे पैदल सातरुंडा 5 किमी चलते हुए संभावित दुर्घटना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सिमलावदा में जीप की तलाशी लेने पर उसमें से चार-पांच लाठियां मिली। इस पर पुलिस अभिरक्षा में उक्त जीप को जांच के लिए बिलपांक थाने पर भिजवाया। एसडीओपी ग्रामीण मानसिंह चौहान, यातायत थाना टीआआई आर कटारा, बिलपांक टीआई ब्रजेश मिश्रा, सातरुंडा चौकी प्रभारी अजमेरसिंह भूरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/lathis-found-in-inspection-jeep-station-sent-127863987.html
No comments:
Post a Comment