यहां से अमरपाटन जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में 15 मिनट के भीतर 4 बाइक सवार आ गए। इनमें से तीन की माैके पर ही माैत हाे गई। मृतकों में इंद्रभान उर्फ बिटलू लोधी निवासी बड़खुरा और मोहन कोल निवासी मौहरिया जगन्नाथ और प्रमोद द्विवेदी मौहरिया शामिल हैं।
हादसे में गंभीर रुप से घायल अमित सोंधिया अमरपाटन को रीवा रैफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शाम सवा 6 बजे डंपर ने स्टेट हाइवे सबसे पहले सेमरा के पास एक स्कार्पियो को पीछे से टक्कर मारी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/news/dumper-hit-four-bike-shops-in-15-minutes-beating-3-127863913.html
No comments:
Post a Comment