महाराज बाड़ा और आसपास के बाजारों में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं के पर्स चोरी करने वाली महिला चोर गैंग की मास्टरमाइंड कोतवाली पुलिस ने पकड़ी है। इस महिला ने एक घंटे में सुभाष मार्केट से ही तीन महिलाओं के पर्स चोरी कर लिए थे। टीआई कोतवाली राजीव गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे सुभाष मार्केट में खरीदारी करने आईं तीन महिलाओं के पर्स महज एक घंटे में चोरी हुए। दो महिलाओं ने बाड़ा चौकी पर शिकायत की।
इसके बाद जहां महिलाएं खरीदारी करने गई थीं, वहां के सीसीटीवी कैमरे देखे गए। इसमें एक महिला पर्स से रुपए निकालते हुए दिखी। करीब आधा घंटे बाद महिला पकड़ी गई। इसके पास से रुपए भी बरामद हो गए। पकड़ी गई महिला चोर का नाम पिंकी पाल निवासी थाटीपुर है। उसने बताया कि उसकी गैंग में तीन महिलाएं और हैं।
एसडीएम और सीएसपी ने सील किया आबकारी विभाग का भंडार गृह: बिना परमिट के विदेशी शराब की गाड़ी निकाले जाने के मामले में हुए विवाद के बाद बांड अधिकारी हेमंत भारद्वाज को हटा दिया गया। जैसे ही उनका तबादला किया गया तो वह भंडार गृह पर ताला डालकर चले गए। इसके चलते बुधवार रात को सडीएम अनिल बनवारिया और सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार पहुंचे। भंडार गृह काे सील कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/stole-money-from-three-womens-purses-in-one-hour-127860710.html
No comments:
Post a Comment