उपचुनाव के लिए मतदान से पांच दिन पूर्व भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया तो कांग्रेस ने फिर वही वचन पत्र कहा। दोनों ही दलों ने इस बार अपने घोषणा पत्रों को विधानसभावार तैयार किया है। जिले की मेहगांव विधानसभा सीट पर भाजपा ने जारी किए संकल्प पत्र में पिछले तीन महीनों में 1380 करोड़ रुपए के भूमिपूजन और लोकापर्ण के कार्यों को शामिल किया है। वहीं कांग्रेस 30 नए वचनों के साथ मैदान में हैं।
यहां बता दें कि प्रदेश सरकार में मंत्री ओपीएस भदौरिया मेहगांव विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार है। जबकि कांग्रेस ने अटेर से पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर दांव लगाया है। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला भी चल रहा है। इसी बीच भाजपा का संकल्प पत्र नुन्हाड़ गांव में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने जारी किया। जबकि कांग्रेस का वचन पत्र पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल से सभी विधानसभाओं का जारी किया।
पुराना वचन-
1220 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया: भाजपा
- मेहगांव विधानसभा में पिछले तीन महीने में हमने 1220 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया।
- 160 करोड़ रुपए की रतनगढ़ सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया।
- कांग्रेस सरकार ने रौन नगर पंचायत के गठन को अमान्य किया। हमने इसे पुनः बनाने की घोषणा की।
- चंबल में अटेर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाएंगे।
किसानों का कर्जा माफ करेंगे और गोशाला बनाएंगे: कांग्रेस
- मेहगांव विधानसभा में पिछले तीन महीने में हमने 1220 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया।
- 160 करोड़ रुपए की रतनगढ़ सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया।
- कांग्रेस सरकार ने रौन नगर पंचायत के गठन को अमान्य किया। हमने इसे पुनः बनाने की घोषणा की।
- चंबल में अटेर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाएंगे।
- शेष पात्र किसान भाईयों का कर्जा माफ करेंगे। सहकारी बैंक से किसानों को ऋण प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों को दूर करेंगे।
- पंचायतों में गौशालाओं बनवाई जाएंगी, ताकि गोवंश को राहत मिले।
- किसानों को इंदिरा किसान ज्योति योजना के तहत आधे दाम पर बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
- खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधाररित उद्योगों को स्थापित करेंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगे।
नया वचन
अमायन काे तहसील गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे: भाजपा
- रौन एवं मेहगांव में स्टेडियम का निर्माण कराएंगे।
- अमायन को तहसील गठन का प्रारंभ करेंगे।
- रौन में कृषि मंडी, अमायन में खेल मैदान, कनाथर में इंटर कॉलेज और गोरमी में डिग्री कॉलेज ।
- सिमार स्टॉप डेम, मल्लपुरा स्टॉपडेम सहित चार वृहद पेयजल योजनाएं।
- ग्वालियर इटावा मार्ग से मेहगांव गौना, हरदासपुरा, मार्ग बाया भगौरा सड़क निर्माण।
मेहगांव और गोरमी में महाविद्यालय खोला जाएगा: कांग्रेस
- मेहगांव में स्टेडियम और खेलकूद सुविधाओं को बढ़ावा देंगे।
- मेहगांव में कन्या महाविद्यालय और गोरमी में महाविद्यालय खोला जाएगा।
- जिले में सैनिक स्कूल की तर्ज पर अंचल में नवीन स्कूल खोले जाएंगे ।
- सभी चिकित्सालयों में डॉक्टर व नर्स के पदों की पूर्ति करेंगे।
- मेहगांव विधानसभा के ग्रामों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/bjp-included-bhoomipujan-and-inauguration-done-in-three-months-in-the-resolution-letter-congress-came-back-to-the-ground-with-30-new-words-127859102.html
No comments:
Post a Comment