ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने विधानसभा के सभी गांवों में रहने वाले परिवारों के मुखिया के नंबर उपलब्ध कराने का फरमान जारी किया है। निज सहायक ने इसके लिए जनपद सीईओ को पत्र लिखा है। इसमें उनसे मोबाइल नंबर मांगे है। जनपद सीईओ ने भी इस आधार पर कर्मचारियों को लगा दिया है। इसके लिए सभी पंचायत सचिवों को विभाग की ओर से पत्र जारी हुआ है।
इसमें लिखा है कि आपके निकाय अंतर्गत ग्राम वार, वार्डवार परिवारों के मुखिया सदस्य के मोबाइल नंबर की जानकारी उपलब्ध कराए। तीन दिन में यह जानकारी विभाग में प्रस्तुत करें। अब पंचायतों के सचिव अपने दूसरे काम छोड़कर मंगलवार से अपनी पंचायत के गांवों में घर-घर जाकर परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर जुटाएंगे। चूंकि तीन दिन में जानकारी देना है। ऐसे में यह तय है कि अन्य काम प्रभावित होगा और इसका असर आम जनता के कामों पर होगा।
विधायक बोले-त्योहार में बधाई देने के लिए मांगे हैं मोबाइल नंबर
ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने बताया वार त्योहार में बधाई देने के लिए नंबर मांगे हैं। ऐसा नहीं है कि इसी काम में कर्मचारियों को लगना है। जनपद पंचायत में जितनी जानकारी है वो ही उपलब्ध करा दें। वो ही पर्याप्त रहेगी। ऐसा नहीं है कि सारे काम छोड़कर यही काम करना है।
आप्शनल है : जनपद पंचायत सीईओ निशि बाला सिंह ने बताया विधायक निज सहायक के पत्र के आधार पर जानकारी मांगी है। इसके लिए तीन दिन का समय लिखा है लेकिन यह कंपलसरी नहीं है, यह ऑप्शनल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/decree-of-rural-mla-provide-mobile-numbers-of-head-of-all-villages-127853375.html
No comments:
Post a Comment