Thursday, October 29, 2020

अग्निकांड के तीसरे दिन न्यू मार्केट पहुंचे कलेक्टर और निगम कमिश्नर

आग लगने की घटना के तीसरे दिन कलेक्टर अविनाश लवानिया और नगर निगम आयुक्त वीएस चौधरी कोलसानी न्यू मार्केट पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि अग्निकांड क मुआवजा दिलाने मेें वे सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे।

न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के सचिव अजय देवनानी और अन्य व्यापारियों ने उन्हें अग्निकांड से व्यापारियों को हुए नुकसान की जानकारी दी। इस अग्निकांड में न्यू मार्केट की 16 दुकानें जलकर खाक हो गईं । देवनानी ने कहा कि व्यापारी महासंघ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चुनाव प्रचार से भोपाल लौटने का इंतजार कर रहा है।

उनसे मुलाकात कर व्यापारियों की मदद का अनुरोध किया जाएगा। इस आग से 16 दुकान के व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि पहले लॉकडाउन और अब इस विपदा से इनका उभरना काफी मुश्किल भरा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/collector-and-corporation-commissioner-reached-new-market-on-third-day-of-fire-127863974.html

No comments:

Post a Comment