जिले में हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। स्वाइन फ्लू के पैर पसारने के लिए ये मौसम अनुकूल है। जिले में पिछले साल स्वाइन फ्लू के 7 मामले सामने आए थे। ऐसे में आप सतर्क रहें। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना काल के बीच ठंड का आगाज हो गया है। पिछले साल हमारे जिले में अक्टूबर महीने की शुरुआत में स्वाइन फ्लू की दस्तक हो गई थी।
ठंड के दौरान 7 मामले सामने आए थे, इसमें से 6 अन्य जिलों में मिले थे, तो वहीं 1 रतलाम में पॉजिटिव आया था। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें मरीजों को अलग-अलग तीन श्रेणी में बांटने का कहा है। मरीजों को लक्षण के हिसाब से इन श्रेणी में बांटा जाएगा। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया कि वायरस के संचार के लिए मौसम अनुकूल है। लोग सतर्क रहें, डॉक्टर से संपर्क करें।
स्वाइन फ्लू से भी बचाएगा मास्क
स्वाइन फ्लू का वायरस बुजुर्ग, छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को जल्द प्रभावित करता है। इसका संक्रमण रोगी व्यक्ति के खांसने, छींकने आदि से निकली हुई द्रव्य की बूंदों से होता है। ऐसे में मास्क पहनने से आपकी सुरक्षा होगा। कोरोना में भी मास्क वैक्सीन की तरह कारगर है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- नाक से पानी बहना या नाक बंद हो जाना।
- गले में खराश।
- सर्दी-खांसी।
- बुखार।
- सिरदर्द, शरीर दर्द, थकान, ठंड लगना, पेटदर्द।
- कभी-कभी दस्त
- उल्टी आना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/winter-season-begins-health-department-is-preparing-for-swine-flu-you-should-also-be-alert-127853368.html
No comments:
Post a Comment