महू-नीमच रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट का शटर उचकाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ट्रांसपोर्ट में घुसने के बाद वहां कैबिन के लॉकर तोड़ने के साथ ही वहां रखी आलमारी का दरवाजा व अंदर का लॉकर तोड़कर वहां से नकदी व पूजा में रखे चांदी के सिक्के चुरा ले गए।
जानकारी महू-नीमच रोड स्थित बंद होटल के पास सुयश रोड लाइंस के दो शटर उचके हुए थे।
सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग संचालक मुकेश राजमल जैन निवासी वेदव्यास कॉलोनी पहुंचे तो उन्होंने शटर उचके हुए दिखे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने यहां के कैबिन को तोड़ने के साथ ही आलमारी में रखे 22 हजार रुपए नकदी व 5 चांदी के सिक्के चुरा ले गए। मुकेश जैन ने बताया नवमी पर्व होने पर वे परिवार के साथ शनिवार को अपने गांव बोरई (झाबुआ) गए थे।
शुक्रवार रात को ट्रांसपोर्ट बंद कर गया था। सोमवार दोपहर पहुंचा तब चोरी का पता चला। चोरों ने चोरी किस रात की इसका पता नहीं है। चोरों ने ट्रांसपोर्ट के साइड के दो शटर उचकाकर वारदात अंजाम दी। मुकेश जैन की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/22-thousand-rupees-and-silver-coins-crossed-by-shifting-transport-shutter-127853394.html
No comments:
Post a Comment