मन की शांति ही जीवन की सबसे बड़ी दौलत है। मन में शांति है तो रूखी रोटी भी अच्छी लगती है और अशांति है तो 56 भोग भी फीके लगते हैं। शांति चाहिए तो शांत रहने का फैसला कीजिए और इस पर हर हाल में अड़िग रहिए।
हम जितना महत्व पत्नी, पैसे और बच्चों को देते हैं, उतना ही मन की शांति को दें। सफलता पाने का सूत्र है जिसे पसंद करते हो उसे हर हाल में हासिल करो और शांति पाने का सूत्र है जो हासिल है उसे पसंद करो। उक्त विचार संत ललितप्रभ ने शनिवार को एरोड्रम रोड स्थित महावीर बाग में ‘मन की शांति पाने के चार सूत्र’ विषय पर ऑनलाइन संबोधन में व्यक्त किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/get-what-you-like-127778916.html
No comments:
Post a Comment