Saturday, October 3, 2020

महाकाल मंदिर में अब 100 रु. के टिकट से बिना ऑनलाइन परमिशन दर्शन, कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर में केवल ऑनलाइन प्री-परमिशन से ही प्रवेश

महाकालेश्वर मंदिर में अब दर्शन की नई सुविधा शुरू होगी। जो श्रद्धालु ऑनलाइन परमिशन कराए बिना मंदिर पहुंचते हैं वे 100 रुपए का टिकट लेकर सामान्य कतार से दर्शन कर सकेंगे। शनिवार शाम से मंदिर के शंख द्वार के पास मंदिर के काउंटर से यह सुविधा शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर में केवल ऑनलाइन प्री-परमिशन से ही प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा 250 रुपए के टिकट से शीघ्र दर्शन सुविधा भी उपलब्ध है। इससे भी बिना ऑनलाइन प्री-परमिशन के दर्शन कराए जाते हैं। अब मंदिर प्रबंध समिति ने तीसरी सुविधा सामान्य दर्शनार्थियों के लिए शुरू करने का निर्णय लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now Rs 100 in Mahakal temple. Visiting online permission without ticket, entry to temple only by online pre-permission due to corona infection


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/now-rs-100-in-mahakal-temple-visiting-online-permission-without-ticket-entry-to-temple-only-by-online-pre-permission-due-to-corona-infection-127778915.html

No comments:

Post a Comment