Thursday, October 1, 2020

मारवाड़ी समाज ने बुजुर्गों को कपड़े और खाद्यान्न दिए

हमारे बुजुर्ग एक पेड़ के समान है। पेड़ जितना बड़ा होता है उतना ही झुका हुआ होता है। दूसरों को फल देने वाला होता है। यही बात हमारे बुजुर्गों के लिए लागू होती है। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने गुरुवार को अध्यक्ष उमा सोमानी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस आशुतोष महादेव मंदिर में मनाया। सचिव ज्योति अग्रवाल यहां वृद्ध ब्राम्हणों का सम्मान किया। उन्हें वस्त्र व अनाज दिया। कार्यक्रम में प्रांतीय नेत्रदान प्रमुख राधा अग्रवाल, पुष्पा जाजू, डॉ. कीर्ति जैन, मीना अग्रवाल व प्रियंका महाजन मौजूद थी। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने नूतन नगर के केसरी चंद जैन व उनकी धर्मपत्नी कमला जैन का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस दौरान ममता सोलंकी, ममता राठौर, श्यामा चौहान, आरती मंडलोई आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/marwari-society-gave-clothes-and-food-grains-to-the-elderly-127772695.html

No comments:

Post a Comment