फोटो देखिए..लगता है-जैसे कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है। दो दिन तक हाथरस कांड के विरोध में शहर में सफाईकर्मियों ने काम नहीं किया इसलिए नगर निगम एवं ईको ग्रीन कंपनी के अफसरों ने रविवार को विशेष अभियान चलाने की बात कही थी, लेकिन हश्र क्या हुआ? तीसरे दिन भी न गलियाें से कचरा उठा और न सड़कों के किनारों पर सफाई दिखी। कॉलोनी-माेहल्लाें में लाेगाें ने गाड़ियां नहीं आने के कारण कचरा या ताे काेने में फेंका या सड़क पर।
निगम अफसराें ने दावा किया रविवार को ईको ग्रीन की 98 कचरा गाड़ियाें को वार्डों में भेजा गया था, लेकिन तीन की जगह एक या दाे चक्कर ही लगे। रास्ते में गाड़ियों काे विराेध करने वाले स्टाफ ने रोका भी इसलिए कचरा पूरी तरह नहीं उठाया जा सका। उधर, ईको ग्रीन कंपनी के 485 कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 अक्टूबर तक उनका वेतन नहीं दिया गया तो वे काम बंद कर देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/not-garbage-these-are-scattered-pieces-of-the-municipal-collapsed-cleaning-system-garbage-did-not-pick-up-from-the-streets-on-the-third-day-127780418.html
No comments:
Post a Comment